फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अस्पताल में मारपीट के दौरान मौजूद थे कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, सीसीटीवी फुटेज आए सामने

Fri, 25 Apr 2025 08:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: भंडारी अस्पताल में हुए विवाद को लेकर सामने आए नए सीसीटीवी वीडियो ने सियासत गर्मा दी है। वीडियो में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की मौजूदगी साफ नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे चिंटू चौकसे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भंडारी अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बीच हुए विवाद को लेकर एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे घटनास्थल पर मौजूद थे। वे अस्पताल परिसर में अंदर-बाहर आते-जाते दिख रहे हैं और अन्य लोगों को बाहर भेजते नजर आते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब मारपीट हो रही थी, तब चिंटू चौकसे वहीं थे, लेकिन उन्होंने मारपीट रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके अलावा, एक वीडियो में चौकसे गेट पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते नजर आते हैं, वहीं कपिल पाठक और उनके परिजन गेट के बाहर खड़े दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


कपिल पाठक के परिवार पर हमला, अस्पताल में भी मारपीट
इस पूरे मामले की शुरुआत बीते शनिवार रात हुई, जब हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में कपिल पाठक और चिंटू चौकसे के परिजनों के बीच पानी के टैंकर को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कपिल घायल हो गए। इसके बाद चौकसे के समर्थकों ने कपिल के घर के बाहर हंगामा किया और उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया। घायल कपिल जब इलाज के लिए भंडारी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने चिंटू चौकसे समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार हुए नेता प्रतिपक्ष, जेल भेजे गए
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिंटू चौकसे को रविवार को गिरफ्तार किया और उनका मेडिकल परीक्षण करवाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर, चिंटू चौकसे के परिजनों की शिकायत पर कपिल पाठक समेत चार लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मामला अब कानूनी प्रक्रिया में चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस का दावा और भाजपा का पलटवार
कांग्रेस ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि घटना के वक्त चिंटू चौकसे एक भंडारे में मौजूद थे। हालांकि, भंडारी अस्पताल के वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के इस दावे पर सवाल उठने लगे हैं। इन वीडियो में अस्पताल परिसर में कपिल पाठक के साथ मारपीट होती साफ नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद कपिल के परिजन और भाजपा समर्थक विजय नगर थाने पहुंचे और अस्पताल में हुई मारपीट की शिकायत की। इसी दिन दोपहर में चिंटू चौकसे की पत्नी माधवी चौकसे भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें