फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather News: इंदौर में प्री-मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1043% ज्यादा बारिश से चौंके लोग

Fri, 09 May 2025 09:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather News: इंदौर में इस बार प्री मानसून ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आने वाले दिनों में भी तेज बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। अरब सागर से नमी खींचने वाले सिस्टम और सीबी क्लाउड इसके पीछे जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
इंदौर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में इस बार प्री मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मई की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ली और अब इंदौर में औसत से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। आज शुक्रवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में आज सुबह भी बूंदाबांदी हुई है। इंदौर में प्री मानसून में 1043% ज्यादा पानी बरस चुका है। गुरुवार को इंदौर में पारा 30.8 डिग्री पर रहा जो 2.2 डिग्री बढ़ा और रात का पारा 20.8 रहा जिसमें 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन


Indore: इंदौर में कायम रहेगा माॅकड्रिल सिस्टम, नहीं हटाए सायरन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया- अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन व चक्रवात जैसे सिस्टम सक्रिय हैं। इसके चलते गरज-चमक वाले सीबी क्लाउड बन रहे हैं, जिनसे तेज हवा और बारिश का सिलसिला एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इन चार सिस्टम से बदला मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसा ही मौसम 11 मई तक बना रहेगा।
विज्ञापन


इंदौर में उमस
पानी रुकने के बाद से इंदौर में उमस बढ़ रही है। कल से बूंदाबांदी हो रही है लेकिन कहीं पर भी तेज बारिश नहीं हुई है। बादलों की वजह से उमस में अधिकता देखी जा रही है। हालांकि दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं से राहत मिली है और दिनभर मौसम सुहाना बना हुआ है। अप्रैल के अंत और मई के शुरुआत में पड़ने वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें