मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वोटर लिस्ट विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां सोनिया गांधी इस देश की नागरिक नहीं थी तो उनका वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाया था। क्या यह वोटों की चोरी नहीं है।
घुसपैठियों को घुसेड़ रहे है। अपने पक्ष में उनसे मतदान करवा रहे है। यह देश के साथ गद्दारी है। राहुल ने कहा कि वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही है। यह काम आजादी के बाद से हर राज्य में चुनाव आयोग करता है। इसके तहत मृत लोगों के नाम हटाए जाते है।
जिन लोगों के नाम दो बार है। उन्हें हटाया जाता है। नए लोगों के नाम जोड़े जाते है। यह कोई नया काम नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस बेवजह नैरेटिव सेट कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि यह मतदान पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है। इसे कैसे रोका जा सकता है। लोकसभा चुनाव के समय भी संविधान का नैरेटिव सेट कर देश में राहुल ने भ्रम फैलाया था।