फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गृहमंत्री शाह से की विजयवर्गीय ने मुलाकात, शाह ने ही दी थी 9 साल पहले संगठन की जिम्मेदारी

Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 9 साल पहले शाह ने ही विजयवर्गीय को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर केंद्र की राजनीति करने का मौका दिया था। तब वे प्रदेश में नगरीय प्रशासन मंत्री थे।  
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय का साल का पहला दिन दिल्ली में बीता। उन्होेंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी।

9 साल पहले जब अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उन्होने  ही विजयवर्गीय को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर केंद्र की राजनीति करने का मौका दिया था। तब वे प्रदेश में नगरीय प्रशासन मंत्री थे। तब उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन


9 साल बाद  फिर विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन मंत्री का जिम्मा मिलने के बाद खुद को प्रदेश की राजनीति तक सीमित कर लिया है। उन्होंन गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा उन्हें सौंपा था। तब उनकी मुलाकात मंत्री शाह से नहीं हो पाई थी। इसलिए सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान वे भाजपा के दूसरे नेता व पदाधिकारियों से भी मिले।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें