फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: फूटी कोठी मंडी हटाने पर बवाल, बायपास पर जलीं नई कारें और हवा में घुले जहर ने बढ़ाई चिंता

Sat, 21 Nov 2026 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में फूटी कोठी मंडी हटाने पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। उधर बायपास पर कंटेनर में आग से तीन नई कारें जल गईं। हाईकोर्ट ने जिनी झाला की मेडिकल जांच के आदेश दिए, वहीं प्रदूषण से सांस के मरीज बढ़े। 
विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. इंदौर के फूटी कोठी में नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में ठेले वालों ने प्रदर्शन किया। समर्थन में पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम अधिकारी को चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से हटाया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः सब्जी मंडी हटाने पर बवाल, इंदौर में भारी पुलिस बल तैनात, नेता प्रतिपक्ष ने दी चेतावनी

2. इंदौर बायपास पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे कंटेनर में मौजूद आठ कारों में से तीन पूरी तरह जल गईं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः इंदौर बायपास पर कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन नई कारें जलकर खाक

3. इंदौर हाईकोर्ट ने गैस पाइपलाइन विस्फोट में झुलसी कंटेंट क्रिएटर जिनी झाला की दिव्यांगता जांच के लिए 30 नवंबर को मेडिकल बोर्ड गठित कर परीक्षण करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर याचिकाकर्ता मुआवजे की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः गैस पाइपलाइन विस्फोट में झुलसीं कंटेंट क्रिएटर की होगी दिव्यांगता जांच, 30 नवंबर की तारीख तय

4. इंदौर में अब शहरवासी अपने घर या जमीन का संपत्ति कर खुद निर्धारित कर सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए इंदौर 311 एप पर ऑनलाइन स्वकर निर्धारण की सुविधा शुरू की है। इसके लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।
पूरी खबर पढ़ेंः अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण, मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य

5. इंदौर में अधूरे निर्माण कार्यों और उड़ती धूल से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इससे सांस की बीमारियों के मरीजों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अस्पतालों में भर्ती होने वालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सर्वाधिक है।
पूरी खबर पढ़ेंः सितंबर और अक्टूबर में 11% बढ़े सांस की बीमारियों के मरीज, बच्चे-बुजुर्ग सर्वाधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें