फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दशहरे पर इंदौर में 250 से ज्यादा जगहों से निकले आरएसएस के पथ संचलन

Tue, 24 Oct 2023 01:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रामबाग क्षेत्र में सुबह पथ संचलन से पहले मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया था। महिलाएं हाथों मे फूल लेकर पथ संचलन निकलने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही स्वयं सेवक भगवा ध्वज लेकर जय शोष करते हुए निकले तो उनका स्वागत फूल बरसा कर किया गया।

विज्ञापन
इंदौर में निकला पथ संचलन। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी पर हर साल की तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने इंदौर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मंगलवार सुबह पथ संचलन निकाले। 250 से ज्यादा स्थानों से जय घोष और बैंड की स्वर लहरियों के साथ स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाते हुए निकले। इस संचलन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सेवक शामिल हुए। सुबह 9 बजे डीआरपी लाइन पर स्वयं सेवक एकत्र हुए। पहले वे कुछ देर के लिए मैदान में बैठे और फिर कदमताल करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले। परदेशीपुरा क्षेत्र में भी पथ संचलन में हजारों स्वयं सेवक शामिल हुए।

विज्ञापन


रामबाग में बनी रंगोली, महिलाएं फूल बरसाती रहीं
रामबाग क्षेत्र में सुबह पथ संचलन से पहले मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया था। महिलाएं हाथों मे फूल लेकर पथ संचलन निकलने का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही स्वयं सेवक भगवा ध्वज लेकर जयघोष करते हुए निकले तो उनका स्वागत फूल बरसा कर किया गया। मार्ग के दोनों तरफ रहवासी बड़ी संख्या में एकत्र थे। भंवरकुआ क्षेत्र में तीन शाखाअेां का पथ संचलन का मिलन ठीक साढ़े 9 बजे भोलाराम उस्ताद चौराहे पर हुआ। 

कुल 1200 किलोमीटर क्षेत्र कवर किया
शाखा स्तर पर निकले पथ संचलनों का मार्ग तीन से चार किलोमीटर तक तय किया गया था। पूरे शहर में 1200 किलोमीटर मार्ग पर शाखा स्तर पर पथ संचलन निकाले गए। बाणगंगा क्षेत्र में निकले पथ संचालन में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गोलू शुक्ला शामिल हुए।
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ स्वागत
पथ संचलन का स्वागत करने के लिए जगह-जगह मंच भी लगे हुए थे। इसके अलावा रहवासी भी अपने घरों के सामने फूल लेकर खड़े थे। ज्यादातर पथ संचलन सुबह 8 से 9 बजे के बीच निकले। पथ संचलन निकलने से पहले आगे चल रहे पुलिस जवान ट्रैफिक रोक रहे थे। स्वयं सेवक पूरे अनुशासन के साथ तीन तीन की लाइन में पूरे एक साथ कदमताल करते हुए निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें