फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से प्रयागराज के लिए गई स्पेशल ट्रेन, साधु-संतों के अलावा परिवार भी हुए रवाना

Wed, 22 Jan 2025 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके Indore: इंदौर से प्रयागराज के लिए गई स्पेशल ट्रेन, साधु-संतों के अलावा परिवार भी हुए रवाना

सार

दोपहर में महू से ट्रेन 1.45 मिनट पर रवाना हुई। 2.10 बजे ट्रेन इंदौर पहुंची। यात्री इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सफर में शामिल यात्री ढोलक, झांझ लेकर आए थे और स्टेशन पर भी भजन गाने लगे। 2.45 बजे ट्रेन इंदौर स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
ट्रेन में भक्त नाचते हुए बैठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार दोपहर इंदौर केे रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन खचाखच भरी हुई थी और जिन्हें इस ट्रेन में सीट मिली,वे बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस ट्रेन में साधु-संतों के अलावा भक्तों के जत्थे भी रवाना हुए। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचेगी। इसके अलावा 27 जनवरी को भी एक ट्रेन का संचालन महाकुंभ के मद्देनजर किया जाएगा।

 

दोपहर में महू से ट्रेन 1.45 मिनट पर रवाना हुई। 2.10 बजे ट्रेन इंदौर पहुंची। यात्री इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सफर में शामिल यात्री ढोलक, झांझ लेकर आए थे और स्टेशन पर भी भजन गाने लगे। 2.45 बजे ट्रेन इंदौर स्टेशन से रवाना हुई।

विज्ञापन

 

इस ट्रेन एक वार्ड से 200 यात्री आए थे,जबकि कई परिवारों ने ट्रेन की बुकिंग कर रखी थी। इस ट्रेन के कारण इंदौर रेलवे स्टेशन पर अम दिनों से ज्यादा भीड़ नजर आई। प्रयागराज जाने वाले यात्री दिल्ली होकर भी जा रहे है। इस कारण दिल्ली की ट्रेनों में भी रिजर्वेशन में मुश्किल हो रही है।

हवाई टिकट भी महंगा

इंदौर से प्रयागराज तक प्लेन का सफर भी महंगा साबित हो रहा है। इंदौर से इसकी टिकट बीस से लेकर तीस हजार रुपये तक है। कई यात्री इंदौर से दिल्ली तक विमान यात्रा कर रहे है और टैक्सी या अन्य वाहनों से प्रयागराज जा रहे है। इंदौर में पांच दिन पहले टिकट 21 हजार रुपये था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें