इंदौर मेें सबसे ज्यादा बिजली की खपत।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौरवासी इस साल भीषण गर्मी का सामना कर रहे है। लगातार चार दिन से इंदौर में पारा 42 डिग्री पार है। दिनभर घरों-दफ्तरों में एसी कुलर चल रहे है,फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है।
रात मेें तापमान 27 से 30 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। गर्मी से बचने केे लिए रात दिन घरों में पंखे, एसी, कूलरों के स्वीच आफ नहीं हो पा रहे है। गर्मी के कारण प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की खपत इंदौर में हो रही है। इंदौर में बिजली की डिमांड 700 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की बिजली की डिमांड को पूरा कर रही है। लगातार बढ़ रही बिजली की खपत के कारण कई इलाकों में बिजली गुल भी हो रही है। बिजली खपत बढ़ने का असर बिजली उपभोक्त को अगले माह केे बिजली बिल में भी दिखाई देगा।
पिछले साल से 15 प्रतिशत ज्यादा
इंदौर में बीते तीन दिनों से बिजली की खपत एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा है, यानि इंदौरवासी 700 मेगावाट बिजली एक दिन में खर्च कर रहे है। जो पिछले साल मई की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है। इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण यहां सबसे ज्यादा उद्योग व व्यापार है। इस कारण इंदौर में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की डिमांड है।
बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अवधेश शर्मा के अनुसार इंदौर में बारिश और सर्दी में बिजली की खपत मध्यम श्रेणी की रहती है। बारिश के दिनों में 300 से 400 मेगावाट बिजली की खपत रहती है, लेकिन सबसे ज्यादा गर्मी में बिजली की डिमांड रहती है।
पिछले मई के अंत तक 600 मेगावाट का प्रतिदिन बिजली की डिमांड इंदौर की रहती थी, लेकिन इस साल ज्यादा गर्मी है। इस कारण डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है।