फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जीते जी बच्चों को देती रहीं शिक्षा, मौत के बाद देहदान कर गईं अर्चना, बेटे ने पूरा किया संकल्प

Fri, 24 May 2024 11:38 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

शहर की एक शिक्षिका ने जीते जी बच्चों को पढ़ाकर शिक्षित किया तो मृत्यु उपरांत उनकी देह भी शिक्षा देकर जा रही है। 
विज्ञापन
शिक्षिका अर्चना कोरान्ने का देहदान किया गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक बार फिर देहदान का संकल्प पूरा किया गया। मां की इच्छा को बेटे ने पूरा किया। अब मां की देह मेडिकल साइंस के काम आ सकेगी। शहर की एक शिक्षिका ने जीते जी बच्चों को पढ़ाकर शिक्षित किया तो मृत्यु उपरांत उनकी देह भी शिक्षा देकर जा रही है। 
विज्ञापन


आज के इस युग में भी मानव समाज के लिए मानव की मानवता इतनी अच्छी है कि वह आने वाली पीढ़ी के लिये एक मिसाल बन गई है। इंदौर के सुदामा नगर में रहने वालीं शिक्षिका अर्चना कोरान्ने ने अनेक विद्यार्थियों को वर्षों तक शिक्षित किया। उनकी सोच कुछ अलग ही थी। वे समाज को जागरूक करने पर विश्वास रखती थीं। अंतिम समय में उन्होंने अपनी देहदान करने का संकल्प लिया था। उनके पुत्रराहुल कोरान्ने को देह दान के लिय बताया था। 

गत दिनों अर्चना का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेटे राहुल ने उनकी देहदान का संकल्प को पूरा करने की ठानी। उन्होंने महिर्षि देहदान दधिचि समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास जी से बात की। व्यास ने तुरंत इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के देहदान अधिकारी राज गोयल से संपर्क किया। राज गोयल ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और स्वयं देहदान लेने के लिए राहुल कोरान्ने  के घर पहुंचे। राहुल ने अपनी मां की देह डीन डॉ. जीएस पटेल व एनाटॉमी के एचओडी डॉ. विमल मोदी को सौंपी। सभी ने मृतक के परिजनों और उनके परिवार की सरहाना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें