फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी का जोड़ा खरीदने जा रही थी और... पूरे परिवार की खुशियों पर फिर गया पानी

Tue, 07 Feb 2023 09:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उसने सपने सजाए थे, खुश थी और दिन रात अपनी शादी की तैयारियां कर रही थी। एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। 
 
विज्ञापन
अंजलि पुत्री बलवंतसिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन पल भर में कैसे बदल जाता है, इसकी झलक इस खबर से मिलती है। इंदौर में सहेली के साथ शादी का जोड़ा खरीदने जा रही एक युवती को सिटी बस ने रौंद दिया। सात दिन अस्पताल में मौत से संघर्ष करने के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसा 30 जनवरी को हुआ था। 17 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन विधाता ने भाग्य में कुछ और ही लिख रखा था। 
विज्ञापन

शादी की तैयारियों में जुटी अंजलि राजपूत (24) बेहद खुश थी। वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में उसे सिटी बस ने टक्कर मार दी। वह बस के नीचे फंस गई, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिटी बस से यह हादसा आजाद नगर थाना क्षेत्र में मूसाखेडी इलाके में हुआ था। अंजलि के पिता बलवंतसिंह राजपूत  पवनपुरी कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। 

शादी के कार्ड बंट चुके थे
परिजन ने बताया 17 फरवरी को उसकी शादी थी और पूरा परिवार उसकी तैयारी में लगा हुआ था। शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों में बांटे जा चुके थे, लेकिन अब उसकी डोली की जगह अर्थी उठानी पड़ी।  
विज्ञापन

घर भी चलाती, पिता के कैंसर का इलाज भी कराती
अंजलि शेयर कारोबार करने वाली एक कंपनी में नौकरी करती थी। वह घर पर इकलौती कमाने वाली थी। अंजलि के पिता को कैंसर है, वह उनका इलाज भी करवा रही थी। बस की चपेट में आने से अंजलि के सिर और सीने में गंभीर चोट आई थी। अंजलि की सहेली ने घटना के तुरंत बाद बस का नंबर नोट कर उसका फोटो ले लिया था, जो एमपी 09 पीए 0691 है। घटना के बाद से ही चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

सिटी बस नियंत्रण से बाहर
इंदौर में सिटी बस से होने वाले हादसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रशासन तमाम प्रयासों के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं पा रहा है। बस चालकों की लापरवाही से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें