फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मध्य प्रदेश के चुनाव निपटते ही कुछ नेताओं को भेजा राजस्थान

Tue, 21 Nov 2023 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नीमच,मंदसौर के भाजपा नेताओं को राजस्थान के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वे वहीं रुकेंगे। इंदौर के नेताओं को इस बार राजस्थान नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मतदान होने के चार दिन बाद ही कुछ उम्मीदवारों को राजस्थान चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। अब यह नेता 25 नवंबर तक राजस्थान में रख कर चुनाव प्रचार करेंगे। राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी को चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान के कुछ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के विधानसभा क्षेत्र में कुछ चुनाव सभा ली। इसके अलावा वे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जा रहे है। कांग्रेस विधायक महेश परमार,कुणाल चौधरी भी 2 दिन से राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार के साथ उनकी ड्यूटी लगी हुई है। राजा ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं ली है। 

भाजपा के नेताओं को सीमावर्ती क्षेत्रों का जिम्मा

नीमच,मंदसौर के भाजपा नेताओं को राजस्थान के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वे वहीं रुकेंगे और अपने अपने दलों की स्थिति मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे। इंदौर के नेताओं को इस बार राजस्थान नहीं भेजा गया, जबकि गुजरात चुनाव के समय इंदौर संभाग के 30 नेताओं को एक महीने के लिए गुजरात भेजा गया था।

राजस्थान में 27 नवम्बर को चुनाव होंगे। गुजरात के विधायकों ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में डेरा डाल रखा था और हर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट उन्होंने हाईकमान को सौंपी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें