फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, अमित सिंह बने एडिशनल कमिश्नर, देखें पूरी सूची

Fri, 15 Mar 2024 08:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र में शुक्रवार को 47 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इसके तहत कई अधिकारियों को नई जगह भेजा तो कई को इंदौर में ही नई जिम्मेदारी मिली। 
 
विज्ञापन
अमित सिंह एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर इंदौर बनाए गए - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में शुक्रवार को 47 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए जिनमें 11 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। इसके अंतर्गत इंदौर में भी कई अधिकारी इधर-उधर हुए हैं। अमित सिंह, डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर इंदौर बनाए गए हैं। महेशचंद्र जैन, डीआईजी होमगार्ड भोपाल से डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर बनाए गए हैं। ऋषिकेश मीणा को एएसपी ग्वालियर से पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन 4 नियुक्त किया गया है।  विनोद कुमार मीणा, एएसपी बालाघाट से पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन 1 बने हैं। संतोष कोरी, मंडला से रेलवे एसपी इंदौर बने हैं। अरविंद तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्याल भोपाल से पुलिस उपायुक्त यातायात इंदौर बने हैं। 
विज्ञापन


इंदौर से तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ
इंदौर के आदित्य मिश्रा जो डीसीपी जोन 1 थे उन्हें एसपी राजगढ़ बनाया गया है। अभिषेक आनंद को डीसीपी जोन 2 से एसपी श्योपुर बनाया है और मनीष अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर से डीआईजी होमगार्ड भोपाल बने हैं। 

इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली
निमीष अग्रवाल को डीसीपी क्राइम से उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज नियुक्त किया है। वहीं राकेश कुमारसिंह, पुलिस उपायुक्त जोन 4 से उप पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इंदौर बने हैं। यांग चेन डोलकर भूटिया, एसपी पीटीसी से सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर नियुक्त हुए हैं। निवेदिता गुप्ता को एसपी रेल से एसपी सिंगरौली बनाया है। अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 से पुलिस उपायुक्त जोन 2 बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें