फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः अटाले की दुकान चलाने वाला निकला करोड़ों का ड्रग माफिया, गुजरात से मुंबई तक नशे का सिंडिकेट

Sat, 07 Nov 2026 05:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। छत्रीपुरा पुलिस ने क्रेटा कार से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने भी ड्रग्स के साथ आरोपियों को पकड़ा। तस्करों के तार गुजरात व मुंबई से जुड़े हैं।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान के दौरान एक क्रेटा कार से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। इस दौरान कार में सवार मोहम्मद अफजल उर्फ अज्जू और फिरोज को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को पकड़ा है, जबकि खजराना पुलिस ने भी ड्रग्स सप्लाई के एक मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त
छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, गंगवाल बस स्टैंड पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में मोहम्मद अफजल उर्फ अज्जू निवासी छिपा बाखल (मल्हारगंज) और फिरोज निवासी खजराना कांकड़ (एमआईजी) मौजूद थे। गहन तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सिंडिकेट बनाकर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और उनका मुख्य ठिकाना एमआईजी क्षेत्र में स्थित था। फिलहाल पुलिस सप्लायरों, खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मुख्य आरोपी अफजल पर दर्ज हैं 13 आपराधिक मामले
पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि मोहम्मद अफजल के खिलाफ पहले से ही 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले भी शामिल हैं। दूसरी ओर आरोपी फिरोज के खिलाफ 2 आपराधिक केस दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार फिरोज लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और लोगों की नजरों से बचने के लिए दिखावे के तौर पर अटाले का काम करता था। पूछताछ में उसके नेटवर्क में श्रीनगर कांकड़ के शाहीद रांगा सहित कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के तार गुजरात और मुंबई के बड़े ड्रग्स तस्करों से जुड़े होने की पुख्ता जानकारी मिली है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने होटल रिसेप्शनिस्ट को किया गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ राजेश बघेल निवासी लसूड़िया को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक स्थानीय होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत था। पुलिस उससे ड्रग्स के मुख्य स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है।

पुराने सुराग के आधार पर रिजवान चढ़ा पुलिस के हत्थे
खजराना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिजवान उर्फ अमन निवासी ताज नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले अक्कू नामक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। अक्कू से की गई कड़ाई से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस रिजवान तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस अब सभी अलग-अलग कार्रवाइयों में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। इसमें गुजरात से मुंबई तक तस्करों के तार मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें