फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में अब पुरानी मल्टियां तोड़कर नई बनेगी, रहवासियों को 20 प्रतिशत ज्यादा फ्लोर एरिया मिलेगा

Sun, 21 Jan 2024 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हाऊसिंग बोर्ड के अफसरों ने बताया कि नेहरू नगर मंडल द्वारा विकसित किया गया है। नगमर की सभी बिल्डिंगे 50 वर्ष से अधिक पुरानी है। जिन्हें नगर निगम ने वर्ष 2018 में खतरनाक घोषित किया है।

विज्ञापन
जर्जर भवनों के स्थान पर नए निर्माण को लेकर बैठक हुई। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

इंदौर में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत मप्र गृह निर्माण मंडल पुरानी बहुमंजिला इमारतों को तोड़कर नए भवन बनाएगा। शुरुआत एलआईजी और नेहरू नगर की जर्जर मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों को तोड़कर की जा रही है। बोर्ड नई बिल्डिंग में रहवासियों को 20 प्रतिशत ज्यादा फ्लोर एरिया या तल क्षेत्र देगा। यानी रहवासियों को घरों में ज्यादा जगह मिलेगी। 

विज्ञापन

कलेक्टर कार्यालय में इस योजना को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि मप्र आवास पुनर्विकास नीति 2022 के तहत एलआईजी और नेहरू नगर की पुनर्विकास परियोजना प्रस्तावित है। मप्र हाऊसिंग बोर्ड के अफसरों ने बताया कि नेहरू नगर मंडल द्वारा विकसित किया गया है। यहां की सभी बिल्डिंगें 50 वर्ष से अधिक पुरानी है। जिन्हें नगर निगम ने वर्ष 2018 में खतरनाक घोषित किया है। ये बिल्डिंगें अब मरम्मत लायक भी नहीं बची हैं। इस वहज से वे कभी भी गिर सकती है और जनहानि हो सकती है।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि जब तक यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। तब तक रहवासियों को अन्य स्थान पर रहने के लिए प्रचलित दर के हिसाब से किराया दिया जाएगा। इसी के साथ ही प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद रहवासियों की रजिस्ट्री निशुल्क कराई जाएगी। 
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पुनर्विकास परियोजना पश्चात जितने भी रहवासी यहां निवासरत है उनके भवन के वर्तमान क्षेत्रफल में 20 प्रतिशत इजाफे के साथ नया फ्लोर एरिया मिलेगा। बैठक में अफसरों ने कहा कि आईटीआई एवं होलकर शासकीय महाविद्यालय की चिन्हित भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत नया निर्माण किया जा सकता है। आईटीआई की 1.50 हेक्टेयर भूमि पर नए छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें