फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अब 51 लाख पौधे लगाने पर जोर, अब तक 30 लाख पौधे लगे

Mon, 15 Jul 2024 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मेें जुलाई माह मेें 30 लाख से ज्यादा पौधे लग चुके है। हमने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है,लेकिन इंदौर में 60 लाख ज्यादा पौधे वर्षाकाल में लग जाएंगे।
 
विज्ञापन
इंदौर मेें पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर ने एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड तो बना लिया है, लेकिन अभी तक शहर में 51 लाख पौधे नहीं लगे है। अब अगले 15 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मेें पौधे लगाए जाएंगे।

उधर सोमवार को भी रेवती रेंज में कुछ परिवार पौधे लगाने पहुंचेे। वहां अब जो पौधे लगाए गए है। वे कम पानी के कारण न मुरझा जाए। इसकी चिंता भी नगर निगम कर रहा है। वहां क्यारियों में पानी डालने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मेें जुलाई माह मेें 30 लाख से ज्यादा पौधे लग चुके है। हमने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है,लेकिन इंदौर में 60 लाख ज्यादा पौधे वर्षाकाल में लग जाएंगे।

नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण व अन्य विभाग भी इंदौर में पौधे लगाएंगे। इसके अलावा वन विभाग भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण करेगा। इंदौर में 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। इंदौर मेें कई निजी संगठन भी बड़े पैमाने पर पौधे लगा चुके है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें