फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बच्चे ने पानी समझकर एसिड पी लिया, आठ दिन बाद दम तोड़ा, रात में कूलर के पास रखी थी बोतल

Tue, 14 May 2024 06:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

छह वर्षीय बालक ने गलती से एसिड पी लिया, पिता ने उसी दिन घर की साफ सफाई के लिए खरीदकर रखा था।
 
विज्ञापन
Indore - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल के बच्चे की गलती से एसिड पीने से मौत हो गई। उसने आठ दिन पहले एसिड पी लिया था। इसके बाद से एमवाय में उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया है। 
विज्ञापन


इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले कैलाश अहिरवार के घर यह घटना घटी। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि कैलाश का पुत्र माखन (6) एमवाय में भर्ती था। माखन ने पांच मई की रात में गलती से पानी समझकर एसिड पी लिया था। पिता कैलाश ने बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी रचना ने रात में दाल बाटी बनाई थी। रात करीब 12 बजे माखन बिस्तर पर अपने पिता के पास सो रहा था। उसे प्यास लगी तो पिता ने पानी दे दिया और वह वापस सो गया। इसके बाद वह मां के पास नीचे सो गया और बाद में करीब डेढ़ बजे फिर से पानी मांगा। तब मां ने उसे पानी देकर सुला दिया। रात करीब तीन बजे के लगभग फिर से वह उठा उस समय उसने कूलर के पास रखी बोतल से पानी समझकर एसिड पी लिया और सो गया। कुछ देर बाद उसके गले में जलन हुई तो उसने मां रचना को उठाकर कहा कि उसे उल्टी आ रही है। मां उसे बाथरूम ले गई। तब उसे उल्टी में बदबू आई तो रचना डर गई। पति को उठाया। पूछताछ में बच्चे ने बोतल का पानी पीने की बात कही। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता कैलाश ने बताया कि उसने दोपहर में साफ सफाई के लिए फेरी वाले से सर्फ ओर एसिड की बोतल ली थी। इसके बाद उसे कूलर के पास ही रख दिया था। उन्हें नहीं पता बेटा रात में कब उठा ओर उसने इस तरह से बोतल से एसिड पी लिया। माखन उनका इकलौता बेटा है। उसकी एक बड़ी बहन अंजलि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें