फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Indore: इंदौर में तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक, सड़कों पर बह निकला पानी

Sat, 29 Jun 2024 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दो दिन से चल रही गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, जून का कोटा पूरा होने की उम्मीद कम
 
विज्ञापन
सड़कों पर बह निकला पानी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। एक घंटे हुई तेज बारिश में शहर की सभी सड़कों पर पानी बह निकला। दो दिन से बादलों के बीच उमस और गर्मी भी जारी थी। तेज बारिश से लोगों को राहत मिली और मौसम में ठंडक घुल गई। करीब 40 मिनट की तेज बारिश में ही 15 MM (आधा इंच से ज्यादा) पानी बरस गया। तेज हवा के साथ बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। दिन में तापमान 32.6 डिग्री था, जो बारिश के बाद शाम साढ़े पांच बजे लगभग 7 डिग्री से ज्यादा गिरकर 25 डिग्री रह गया।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में लगा जाम
तेज बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे खजराना चौराहा, कनाड़िया बायपास, एबी रोड BRTS, गोकुल नगर सहित कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। इस साल इंदौर में जून में सामान्य से कम बारिश हुई है। जून में छह इंच बारिश होती है लेकिन इस बार 3 से साढ़े तीन इंच बारिश ही हो पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें