फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में तोड़ा क्रिसमस ट्री, तोड़फोड़ के बाद धार्मिक नारेबाजी से डरे लोग

Fri, 26 Dec 2025 01:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित द हब फूड स्ट्रीट में गुरुवार रात कुछ युवकों ने क्रिसमस ट्री में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। इस दौरान धार्मिक नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
क्रिसमस ट्री तोड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर-78 स्थित द हब फूड स्ट्रीट में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां स्थापित किए गए एक क्रिसमस ट्री के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और धार्मिक नारेबाजी की। घटना के दौरान वहां एक निजी कंपनी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
अभिनेता ब्रजेंद्र काला ने कहा सिनेमा में 'ताजी हवा' के लिए गांवों की ओर लौटना जरूरी

हंगामे के दौरान हुई नारेबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग 10 बजे कुछ युवक अचानक फूड स्ट्रीट पहुंचे और वहां लगे क्रिसमस ट्री को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों द्वारा की गई नारेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कार्यक्रम की संचालिका ने माइक के माध्यम से युवकों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन हंगामा काफी देर तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलने के बाद लसूडिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक घटना स्थल के वीडियो फुटेज प्राप्त कर लिए गए हैं जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें