फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ट्रक ने महिला डॉक्टर को टक्कर मारी, दूर तक घसीटता ले गया, मौके पर ही दम तोड़ा

Thu, 27 Jun 2024 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मांगलिया सेंट्रल पाइंट के पास हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जप्त किया, एक अन्य युवक भी गंभीर घायल है। 
 
विज्ञापन
डॉ. अनामिका लिंबोदिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह इंदौर देवास रोड पर हुए एक हादसे को जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। देवास से इंदौर आ रही एक्टिवा सवार एक महिला डॉक्टर को ट्रक ने कुचल दिया। वह डॉक्टर को दूर तक घसीटता ले गया। ट्रक के अगले हिस्से में एक्टिवा बुरी तरह फंस गई थी। हादसे में डॉक्टर के साथ एक्टिवा पर बैठा युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


मांगलिया सेंट्रल पाइंट पर हुआ हादसा
डॉ. अनामिका लिंबोदिया देवास के चामुंडापुरी की रहने वाली थीं। शिप्रा पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया सेंट्रल पाइंट के समीप की है। महिला डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

इंदौर में प्रैक्टिस कर रही थी अनामिका
देवास जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर अनामिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद वर्तमान में अनामिका इंदौर में प्रैक्टिस कर रही थी। अनामिका के पिता देवास स्थित बैंक नोट प्रेस में कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें