फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, चार लाख लीटर पानी से बुझी

Wed, 03 Apr 2024 10:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आग इतनी भीषण थी की दूर से ही लपटें नजर आ रहीं थी, आसपास की दुकानों को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर के एक टायर गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर दुकानों की दीवार को तोड़ना पड़ा। करीब साढ़े चार लाख लीटर पानी लगा है। 
विज्ञापन

 

वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग
एसपी (फायर) शशिकांत कनकने के मुताबिक आग सुबह 10:36 बजे मोहम्मद अंजूम की दुकान में लगी। दुकान में पुराने टायरों को रिमोल्ड किया जाता है। लोगों ने बताया कि एक दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। चिंगारी उछल कर टायर की दुकान नें आ गई। ज्वलनशील सामग्री (पेट्रोलियम पदार्थ) होने के कारण आग पकड़ ली। टायर होने के कारण आग भभक उठी। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों को बाजार से दूर किया गया और बड़ी संख्या में दुकान बंद करवा दी गई। आग इतनी भीषण थी कि बहुत दूर से ही नजर आ रही थी। भीषण गर्मी होने की वजह से आग ने अधिक विकराल रूप ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें