फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में चोर बेखौफ, जहां से एक हफ्ते पहले दो बाइक चुराई, उसके पास फिर चोरी

Mon, 19 Jun 2023 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में चोर बेखौफ हो चुके हैं। इसकी बानगी कनाड़िया रोड स्थित फीनिक्स अस्पताल में देखने को मिली। एक हफ्ते पहले जहां से दो मोटरसाइकिल चुराई गई थी, उसी जगह से चोरों ने फिर दो बाइक चोरी कर ली है। 
 
विज्ञापन
इंदौर में मोटर साइकिल चोरी करने की कोशिश करते चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर (यशवर्धन सिंह)। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के कनाडिया रोड पर स्थित फीनिक्स अस्पताल से पिछले एक हफ्ते में दो मोटर साइकिल चोरी हुई है। इस गैंग के  हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि उसके पास ही इन चोरों ने फिर घात लगाई। एक घर का ताला नहीं तोड़ पाए तो फिर उससे लगे घर से दो मोटर साइकिल चुरा ले गए। 

विज्ञापन


कमिश्नरी प्रणाली लागू हुए एक साल से अधिक समय हो चुका है। पुलिस की गश्त बढ़ाने की बात भी सुनने में आती है। लेकिन जमीन पर क्या हालात है, यह चोरी की बढ़ती घटनाओं से जाहिर है। फीनिक्स अस्पताल में हुई चोरी से साफ है क गश्त बिल्कुल नहीं हो रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसमें पांच बदमाश दो बाइक्स पर बैठकर आते हैं और बिना किसी डर के निश्चिंत होकर ताला तोड़ने की कोशिश करते हैं। न कोई हड़बड़ी और न ही कोई जल्दबाजी। इत्मीनान से निकल भी जाते हैं। सूत्रों का दावा है कि इंदौर पुलिस के लिए दो पहिया वाहन चोरी अब शायद गंभीर विषय ही नहीं रहा। ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट ही नहीं दर्ज होती। आवेदन लेकर ही फरियादी को रवाना कर दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें