फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर

Mon, 20 Oct 2025 04:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि पति घायल है। एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
ट्रक के नीचे आए मां और बेटी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। महिला का पति भी हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद, लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: दीवाली पर दो करोड़ के नोटों और जेवरों से सजा रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर, बना कुबेर का खजाना

क्या है पूरा मामला?
एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा टिगरिया बादशाह क्षेत्र में टीसीएस चौराहे के पास हुआ। एक सिक्योरिटी गार्ड अपने परिवार के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक महिला (कोकिला बाई) को कई फीट तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी 8 वर्षीय बेटी मनु (मानविका) भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद स्थानीय रहवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आईडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस चौराहे पर हादसों का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन


एक साल से कर रहे थे शिकायत
रहवासियों ने आरोप लगाया कि इस खतरनाक चौराहे को लेकर वे एक साल पहले ही पुलिस और आईडीए अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके थे। इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत की गई थी। लोगों की मांग थी कि यहाँ ट्रैफिक सिग्नल या अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, लेकिन शिकायतों के बावजूद केवल स्पीड ब्रेकर बनाकर खानापूर्ति की गई, जो नाकाफी साबित हुए। मौके पर पहुंचीं एसीपी निधि सक्सेना ने लोगों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें