फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रिटायर्ड जस्टिस के घर 4 मिनट में 5 लाख की सनसनीखेज चोरी, सोता रहा बेटा

Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में बदमाश 4 मिनट 10 सेकंड में 5 लाख से ज्यादा नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, अलमारी का ताला टूटते ही अलार्म बजा लेकिन बेटे की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन
रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग का घर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर से तीन बदमाशों ने मात्र 4 मिनट 10 सेकंड में 5 लाख रुपये से अधिक नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे प्रगति पार्क कॉलोनी में हुई। अलमारी का ताला तोड़ते ही अलार्म बजा, लेकिन पास के कमरे में बेड पर सो रहे जस्टिस के बेटे ऋत्विक की नींद नहीं खुली। बदमाश पूरी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए। यह पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने सोमवार रात केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: एक ही दिन में तीन युवकों की रहस्यमयी मौत, पुलिस भी हैरान

गार्ड मौजूद, फिर भी बदमाश घुसे बंगले में
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि बदमाश सुबह 4 बजे लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुसे। उस समय बंगले में गार्ड मौजूद था, लेकिन तीनों आरोपी लट्ठ, टॉमी और अन्य औजार लेकर अंदर आ गए। वे सीधे ऋत्विक के कमरे में पहुंचे, जबकि उनकी पत्नी बहू और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब ऋत्विक की पत्नी उठीं, तो कमरा अस्त-व्यस्त था, अलमारी खुली थी और नकदी व जेवर गायब थे।
विज्ञापन


अलार्म बजा, फिर भी पकड़े नहीं गए आरोपी
अलमारी का ताला टूटते ही घर में अलार्म बज उठा, लेकिन आरोपियों ने बिना जल्दबाजी के चोरी पूरी की। उन्होंने पहले से ही ग्रिल काटने के औजार और हथियार तैयार रखे थे। घटना के दौरान किसी ने भी संदिग्ध हरकत महसूस नहीं की, और बदमाश चार मिनट में काम खत्म कर भाग निकले। वारदात का तरीका बताता है कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो घर और सुरक्षा व्यवस्था की पहले से रेकी कर चुके थे।
विज्ञापन


मौके से नहीं मिला कोई सुराग
चोरी की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी, डीएसपी मुख्यालय उमाकांत चौधरी, स्निफर डॉग और एफएसएल एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर और आसपास की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों ने हैंड ग्लव्स पहने थे, जिसके कारण फिंगरप्रिंट के निशान भी बरामद नहीं हो सके। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें