फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रेप के आरोप में घिरे भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने जलाया पुतला

Thu, 25 Jul 2024 08:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजबाड़ा पर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 
 
विज्ञापन
राजबाड़ा पर हुआ पुतला दहन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पार्षद और जोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष शानू उर्फ नितिन शर्मा द्वारा महिला के साथ बलात्कार करने की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने सड़क पर मोर्चा खोल लिया है और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने गुरुवार को राजबाड़ा पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। यह पुतला दहन इस घटना के प्रति समाज में आक्रोश और विरोध को व्यक्त करने के लिए किया गया। इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

सोनिला मिमरोट का कहना है कि यह पुतला दहन कार्यक्रम महिला अधिकारों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदौर शहर महिला कांग्रेस की नेत्रियों भी सम्मिलित हुईं। महिला कांग्रेस ने इस प्रकार की घटनाओं के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


क्या है मामला
भाजपा के पार्षद और जोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष शानू उर्फ नितिन शर्मा के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि शानू ने मदद करने के बहाने कई दिनों तक उसका शोषण किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें