फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवकों ने की पुलिसकर्मियों की पिटाई, टीआई ने सबक सिखाया, वहीं पर निकाला जुलूस

Thu, 18 Apr 2024 06:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कार टकराने के बाद हुए विवाद में युवकों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी थी, इसके वीडियो वायरल हो गए थे। 
 
विज्ञापन
टीआई ने चौराहे पर ही निकाला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक सप्ताह में दूसरी बार पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस बार कार टकराने के विवाद में पुलिसकर्मियों की पिटाई हो गई। बाद में टीआई ने गुंडागर्दी करने वाले युवकों का उसी जगह पर जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


भंवरकुआ थाने के सिपाही कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि रात में वह पलासिया क्षेत्र में सिपाही राजेश उपाध्याय, कुलदीप कुमार के साथ वारंट तामील कराने पहुंचे थे। जब वह वापस थाने जा रहे थे तो एक अन्य दूसरी कार से उनकी कार को टक्कर लग गई। इसके बाद कार में सवार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। हमने उनकी कार की चाबी निकाली तो वह मारपीट करने लगे। इस पर हमने पलासिया थाने पर सूचना दी तो बीट के जवान मदन और वैभव वहां पहुंचे। आरोपी युवकों ने वैभव की पिटाई कर दी। इस दौरान वह अपने मोबाइल से आरोपियों का वीडियो बना रहे थे तो एक आरोपी ने उनका मोबाइल भी छीन कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हमने थाने पर जाकर केस दर्ज करवाया और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

गुरुवार को टीआई ने आरोपी युवकों को पकड़ने के बाद उनका उसी जगह पर जुलूस निकाला। आरोपियों में रामसिंह परिया निवासी बड़ी ग्वालटोली, लोकेश पारिया, लक्की व अन्य साथी शामिल थे। टीआई ने क्षेत्र के सभी लोगों के सामने युवकों को चेताते हुए कहा कि फिर ऐसा किया तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगा। इसके बाद युवकों को वापस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। टीआई मनीष मिश्रा दोपहर में फिर से आरोपियों को लेकर बड़ी ग्वाल टोली इलाके में पहुंचे। यहां सभी आरोपी युवकों को इलाके में पैदल घुमाया और पुलिस से ना उलझने की हिदायत दी। इसके बाद टीआई स्टाफ के साथ उन्हें पुलिस जीप से थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें