फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अब इंदौर के कैैट परिसर में तेंदुए की आहट, वन विभाग को मिले पगमार्क, लगाए जाएंगे पिंजरे

Mon, 11 Mar 2024 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 पहले भी कैट परिसर में तेंदुआ देखा गया था। इंदौर मेें इससे पहले सुपर काॅरिडोर क्षेत्र और सिंहासा क्षेत्र मेें तेेंदुआ देखा गया। वन विभाग अब फुटेज और पग मार्क से मिलान कर रहा है कि कहीं उन इलाकों में नजर आने वाले तेंदुए ही कैट परिसर में नहीं घुसे है।
विज्ञापन
कैट परिसर में तेंदुए को खोजती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हातोद,गांधी नगर क्षेत्र के बाद तेंदुए ने सुरक्षित माने जाने वाले कैट परिसर में आमद दी है। परिसर के वाॅच टाॅवर पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दो तेंदुए रात को देखे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। कैट के पास लगी टाउनशिपों में जब तेंदुए के मौजूद होने की खबर फैली तो रहवासी भी डर गए और जगह-जगह पोस्टर लगाकर सावधानी बरतने को कहा गया। कैट परिसर में सुबह और शाम को निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया हैै।

सुबह कैट परिसर में वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए की खोजबीन शुरू की। टीम को अलग-अलग स्थानों पग मार्ग मिले। जो तेंदुए के है। अब वन विभाग कैट परिसर मेें जगह-जगह पिंजरे लगाएगा, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। इसके अलावा कैैट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। कैट परिसर के कुछ हिस्से में घनी हरियाली है। वहां पर ही दो तेंदुए देखे गए हैै।

विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले भी कैट परिसर में तेंदुआ देखा गया था। इंदौर मेें इससे पहले सुपर काॅरिडोर क्षेत्र और सिंहासा क्षेत्र मेें तेेंदुआ देखा गया था। वन विभाग अब फुटेज और पग मार्क से मिलान कर रहा है कि कहीं उन इलाकों में नजर आने वाले तेंदुए ही तो कैट परिसर में नहीं घुसे है। अब मंगलवार सुबह टीम फिर कैट परिसर में जाकर तेंदुअेां का पता लगाएगी।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें