फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में पसर रही गंदगी, बढ़ रही शिकायतें, सड़कों पर उतरे महापौर और कमिश्रनर

Sat, 26 Oct 2024 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों गंदगी को लेकर शहरवासी नाराज हैं। नगर निगम के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोग लिखने लगे हैं। 
 
विज्ञापन
पंचकुइया में पसरी गंदगी और पलासिया के डिवाइडरों की हालत। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदगी पसरी नजर आ रही है। शहर के कई क्षेत्रों में इन दिनों कचरा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अब लोग नगर निगम के खिलाफ लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इन सभी वजहों से हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बचाव करना पड़ा था। 
विज्ञापन


क्यों हो रही गंदगी
कुछ क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से गंदगी पैर पसार रही है। शहर के मुख्य मार्गों और क्षेत्रों में तो अभी भी स्वच्छता है लेकिन एयरपोर्ट, देवास नाका, तीन इमली, सियागंज आदि कई क्षेत्रों में इन दिनों लगातार गंदगी की शिकायतें आ रही हैं। सीएम हेल्पलाइन पर भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं। इन सबका सबसे बड़ा कारण नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त नियंत्रण न होना माना जा रहा है। 

डिवाइडर भी मैले 
शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर भी लंबे समय से गंदे हैं और कोई सुध लेने वाला नहीं है। पहले डिवाइडर को एक तय अंतराल में साफ किया जाता था और निगम की गाड़ियों के द्वारा धोया जाता था। अब इंदौर में जगह जगह डिवाइडर गंदगी से सने दिखाई देते हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कलेक्टर सख्त
सीएम हेल्पलाइन पर भी स्वच्छता से जुड़ी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इस सप्ताह कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित अधिकारियों की दो बैठक लेकर इन शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने को कहा है। 

जिम्मेदारों का रवैया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं और जनता से फीडबैक ले रहे हैं। पिछले एक महीने से निगम कमिश्नर शिवम गुप्ता भी अल सुबह से शहर में दौरे कर रहे हैं। लगातार मिल रही गंदगी की शिकायतों के चलते एक महीने से जिम्मेदारों को खुद मोर्चा संभालना पड़ रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर शिवम गुप्ता का कहना है कि शहर में सभी जगह स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। जहां से भी हमें शिकायतें मिल रही हैं हम तुरंत कार्रवाई करवा रहे हैं। जनता अपनी परेशानियों को नगर निगम के 311 एप के माध्यम से निगम तक पहुंचा सकती है जहां पर भी शिकायत है तुरंत कार्ऱवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें