फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लापता श्रद्धा के लिए 51 हजार का इनाम, परिजन ने टांगी सोनम की तरह उल्टी तस्वीर

Wed, 27 Aug 2025 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: कॉलेज छात्रा 5 दिन से लापता, उल्टी तस्वीर टांगकर मांगी मदद, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं परिजन और दोस्त सोशल मीडिया पर मदद की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटी में दिखी श्रद्धा, घर पर लटकी उल्टी फोटो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र से गुजराती कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा श्रद्धा तिवारी पिछले 5 दिन से लापता है। परिजनों ने उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में घर के बाहर श्रद्धा की उल्टी तस्वीर टांग दी है। साथ ही घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उसे ढूंढकर घर लाएगा, उसे 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। यह वही तरीका है जिसे कुछ समय पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी के पिता ने भी अपनाया था।
विज्ञापन


मोबाइल घर पर छोड़कर गई
एमआईजी थाना पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा घर से निकलते समय अपना मोबाइल वहीं छोड़ गई थी। तब से उसका उसकी सहेलियों और अन्य परिचितों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने उसकी एक सहेली से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि श्रद्धा को परिजन की फटकार मिली थी।

सीसीटीवी फुटेज से उज्जैन जाने की आशंका
पुलिस को अब तक तीन जगहों से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें श्रद्धा पहले घर के पास से जाती हुई दिखी, फिर गली से निकलकर लोटस शोरूम के सामने से होते हुए एमआर-4 की ओर जाती नजर आई। इन आधारों पर पुलिस को आशंका है कि वह उज्जैन की ओर जा सकती है। आगे की जांच के लिए पुलिस की टीमें अन्य फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन


परिजनों की प्रार्थना और विश्वास
परिजनों का मानना है कि उल्टी तस्वीर टांगने से गुमशुदा व्यक्ति वापस लौट आता है। इसी विश्वास के चलते परिवार ने यह कदम उठाया है। वे उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

इनाम की घोषणा और सोशल मीडिया अपील
श्रद्धा के परिवार ने घोषणा की है कि उसे ढूंढकर लाने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। परिवारजन और मित्रों ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा है कि लोग उसकी तलाश में मदद करें और किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें