फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आरोपी कारोबारी पर पूछे गए सवाल पर दस सेकंड में जबाव देकर उठ गए मंत्री सिलावट

Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कारोबारी जैसवानी को बचाने के आरोप पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि-आप जानतेे हैै, देश में कानून है। सब काम संविधान और कानून से होते हैै। जो भी दोषी हैै, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें एक कन्फेक्शरी कारोबारी संजय जैसवानी पर अपने सीए को बंधक बनाने और मारपीट करने के मामले में प्रकरण दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताते है कि संजय कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से जुड़े है। सोमवार को वे एक प्रेस कांफ्रेस के सिलसिले में भाजपा कार्यालय पहुंचे। जब पत्रकारों ने जैसवानी को बचाने के आरोप में सवाल पूछे तो वे दस सेंकड में सवाल का जवाब देकर उठ गए। फिर माइक बंद किया अौर कमरे से बाहर चले गए। सवाल पूूछे जाने के बाद इस तरह उनके असहज होने की चर्चा है

 

सवाल पर बोले- जो दोषी है उन पर कड़ी कार्रवाई होगी

 

पत्रकारवार्ता में पहले मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी योजना पर चर्चा की। इसके बाद सवाल का दौर चला तो कारोबारी जैसवानी को बचाने के आरोप पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि-आप जानतेे हैै, देश में कानून है। सब काम संविधान और कानून से होते हैै। जो भी दोषी हैै, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे उठ गए और माइक बंद कर पत्रकारवार्ता कक्ष से बाहर निकल गए।

विज्ञापन



आपको बता दे कि कारोबारी जैसवानी केे खिलाफ सीए एसोसिएशन ने भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद संजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। जैसवानी केम्को ग्रुप के मालिक हैै। उन पर जीआरवी कंपनी के मालिक गौरव अहलावत को भी बंधक बनाने के आरोप लगे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें