फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पांव फिसला और गहरे पानी में समा गए छात्र, MGM मेडिकल कॉलेज में पसरा सन्नाटा

Mon, 16 Sep 2024 09:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

11 सितंबर को खत्म हुई थी परीक्षा, प्रैक्टिकल बाकी थे। पन्ना के छात्र के घर गए थे दोस्त। डेम में घूमने पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद छात्रों को निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की पन्ना के धवारी डैम में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तीनों दोस्त परीक्षा के बाद घूमने गए थे। रविवार दोपहर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र, अरविंद प्रजापति, अभिषेक बैरवा और कृष्णा गुप्ता पन्ना के धवारी डेम पर घूमने गए थे। तीनों ही एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में थे। इस दौरान अरविंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने पहुंचा कृष्णा गुप्ता भी डूबने लगा।
विज्ञापन


दोस्त ने लोगों को बुलाया पर देर हो गई
दोनों को डूबते देख साथी अभिषेक बैरवा ने मदद की गुहार लगाई। जब तक आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचते तब तक दोनों डूब चुके थे। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को डैम से बाहर निकलवाया। दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परीक्षा के बाद गए थे, प्रैक्टिकल बाकी थे
टीआई रवि सिंह जादौन ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। एमवायएच के सुपरिडैंटेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि 11 सितंबर को इन छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद ये पन्ना के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि इनकी प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं हुई थी। इनमें से एक छात्र पन्ना का है। इस हादसे से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। छात्रों के साथी और शिक्षकों ने इस घटना पर दुख जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शोक की लहर
मेडिकल के छात्रों का इस तरह से चले जाना सभी को दुःखी कर गया। होनहार छात्र असमय दुनिया को छोड़कर चले गए। डॉ. अशोक यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इस हादसे के बाद सभी दुःखी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें