सोशियो और कल्चरल फेस्टिवल लिट चौक की शुरूआत शुक्रवार को हुई। इस उत्सव के उद्घाटन सत्र में इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने हिस्सा लिया और इंदौर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। सौर ऊजा, पेयजल, निगम के आर्थिक संकट, ट्रैफिक सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। शहर की ट्रैफिक समस्या को लेकर मेयर भार्गव बोले कि संसाधन और सुविधा के बगैर शहर में ट्रैफिक सुधारने की कवायद सफल नहीं हो सकती।
हम शहर की जनता को सुविधाएं देने की कोशिश में है। पांच साल के कार्यकाल में यदि शहर के ट्रैफिक की समस्या 25 प्रतिशत भी हल होती है तो मैं अपने प्रयासों को सार्थक समझूंगा। उन्होंने कहा कि चौड़ी सड़कें, ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग तैयार कर हम इंफ्रास्ट्रक्चर तो सुधार रहे है, लेकिन सफाई की तरह ट्रैफिक के मामले में भी शहरवासियों में समझ विकसित होना चाहिए। सीट बेल्ट नहीं बांधना, सिग्नल तोड़ना शहवासी शान समझते है।
मेयर ने पेजयल प्रबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि इंदौर रईसी में भी नंबर वन है। जलूद से इंदौर तक शुद्ध पानी पहुंचाने में हमें 22 रुपये प्रति हजार लीटर का खर्च आता है, लेकिन उस पानी से इंदौर में गाडि़यां धुलती है, शौचालय में फ्लश होता है। ट्रीटेड वाटर को हमने तीन सौ किसानों को देना शुरू किया है। शहर के बगीचों में उस पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन उस पानी का उपयोग यदि घरों में होने लगेगा तो यह आदर्श स्थिति रहेगी।
सोलर प्लांट और हुकमचंद मिल पर नया प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धियां
मेयर ने कहा कि 70 किलोमीटर दूर से पानी लाने में हर साल 300 करोड़ रुपये की बिजली खर्च होती है। लागत कम करने के लिए हम जलूद में सोलर प्लांट लगा रहे है। यह काम डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा हुकमचंद मिल पर हाऊसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट मंजूर कराना और मजदूरों के लिए राशि एक खाते में जमा कराना मेरे डेढ़ साल के कार्यकाल की बड़ी उपल्बिधयों में से एक है। इंदौर से सबसे अधिक राजस्व प्रदेश को जाता है। प्रदेश की ग्रांट नगर निगम को समय पर मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।
बुक स्टाॅल भी लगे
शहर के गांधी हाल में तीन दिनों यह उत्सव मनाया जा रहा है।। जिसमें पहले दिन के सत्र में लेखक नीलोत्पल मृणाल,अभिनेता अमित सियाल, कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज, अदिति गोयल, अभिनेता फैजल मलिक, सनी हिंदूजा, कुमुद मिश्रा और गजराज राव में शामिल हुए।