इंदौर के वरिेष्ठ अभिभाषक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद मोहन माथुर की अंत्येष्टी रविवार को रामबाग मुक्तिधाम पर की गई। शवयात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, वकील व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
माथुर की पार्थिव देह तिरंगे में लपेट पर मुक्तिधाम तक लाई गई। फूलों से सजे वाहन में अर्थी को रखा गया और उसमे परिजन संवार हुए। रतलाम कोठी से सुबह 11 बजे शवयात्रा निकली, जो एक घंटे बाद रामबाग मुक्तिधाम पर पहुंची। यहां आयोजित शोक सभा में सभी ने माथुर को श्रद्धाजंलि दी और उन्हें याद किया।
मुक्तिधाम में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शोक सलामी दी गई। शवयात्रा में मेयर पुष्य मित्र भार्गव, हाईकोर्ट के पूर्व जज पियूष माथुर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश ईनानी, मेडिकल काॅलेज डीन अरविंद घनघोरिया, पत्रकार श्रवण गर्ग, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी के अलावा अभ्यास मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुखाग्नि नाती राहुल माथुर ने दी। सोमवार को शोक सभा विजय नगर स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृृह में रखी गई है।