फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हिन्दू बनकर दोस्ती की, रेप के बाद वीडियो बनाए और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया

Fri, 03 Oct 2025 04:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर भोपाल निवासी शाद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Love Jihad - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर भोपाल निवासी शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को सचिन बताया और इसी पहचान के सहारे पीड़िता से दोस्ती कर उसका विश्वास जीता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
Indore: इंदौर में आरएसएस के सबसे बड़े पथ संचलन की तैयारी, डेढ़ लाख से अधिक लोग जुटेंगे

नौकरी के बहाने हुई पहचान, दो साल से जारी था शोषण
पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर संपर्क साधा था। धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान गहरी हुई और फिर आरोपी ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इस दौरान वह लगातार दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए, जिन्हें वह ब्लैकमेलिंग के तौर पर इस्तेमाल करता रहा।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग
शिकायत में युवती ने यह भी कहा है कि आरोपी शाद सिद्दीकी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान उसने कई बार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी की असलियत जब युवती के सामने आई तो उसने तुरंत पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी शाद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जातिसूचक शब्द बोलने जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें