फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दो दोस्त डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, सहस्त्रधारा में पिकनिक बनी खौफनाक

Sun, 10 Aug 2025 10:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: महेश्वर के सहस्त्रधारा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचे इंदौर के 11 दोस्तों में से दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए। कुणाल (19) का शव बरामद कर लिया गया, जबकि साहिल अभी तक लापता है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद से साहिल लापता है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से महेश्वर के सहस्त्रधारा जलप्रपात घूमने आए 11 दोस्तों में से दो युवक रविवार शाम नहाते समय गहरे पानी में चले गए, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा लापता है। मृतक की पहचान कुणाल (19) पिता विनोद कैथवास, निवासी एमआर 10 के रूप में हुई है। दूसरा युवक साहिल पिता हैदर खान, निवासी हीरानगर, अभी तक लापता है। घटना शाम करीब 5 बजे की है। कुणाल का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया, जबकि साहिल की तलाश में देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा बढ़ने पर ऑपरेशन रोक दिया गया और सोमवार सुबह फिर से उसकी खोजबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 13 वर्षीय बाल मुनि ने किया कमाल, 100 सवालों के दिए क्रमवार जवाब, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त पिकनिक मनाने सहस्त्रधारा जलप्रपात पहुंचे थे। कुछ दोस्त खाना बनाने में व्यस्त थे, वहीं कुणाल और साहिल नहाने के लिए पानी में उतर गए। दोनों को तैरना नहीं आता था और नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए। किनारे पर खड़े एक दोस्त ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुणाल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


साहिल की तलाश में जारी सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साहिल की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मौके पर मौजूद छात्रों के समूह से पूछताछ की और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन इंदौर से महेश्वर के लिए रवाना हो गए थे। सोमवार सुबह से गोताखोर और बचाव दल फिर से तलाशी अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता बेटा था साहिल
साहिल के चाचा ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और एक फैब्रिकेशन की दुकान पर काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और साहिल परिवार का इकलौता बेटा था। मां नसरीन खान का रो-रोकर बुरा हाल है। फैब्रिकेशन दुकान के मालिक सुनील यादव ने बताया कि साहिल छह साल से उनके पास काम कर रहा था। वह खुशमिजाज और सरल स्वभाव का था। हाल ही में वह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था ताकि वहां पिता के साथ काम में हाथ बंटा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें