फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: इंदौर में लव जिहाद पर बड़ा हंगामा, विधायक गोलू शुक्ला और रामगोपाल दास महाराज भी थाने पहुंचे

Sat, 03 Feb 2024 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नाबालिग लड़की को परेशान कर रहे युवक को पकड़ा। थाने पर दोनों पक्ष भिड़े। लव जिहाद और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज करने की मांग।
 
विज्ञापन
थाने पर हंगामे के दौरान सझाइश देते पुलिसकर्मी। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा के पास हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा। वह एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसे रोका तो विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट दिया और फिर पकड़कर थाने ले आए। थाने में युवक के परिजन भी कुछ देर के बाद पहुंच गए।
विज्ञापन


लड़की को परेशान कर रहा था युवक
कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोप लगाया कि युवक नाबालिग लड़की के साथ हरकत कर रहा था। वह उसे रास्ते में परेशान कर रहा था तब उसे पकड़ा। समझाने पर वह विवाद करने लगा, इसलिए उसे पकड़कर थाने लाए। थाने में भी विवाद बढ़ गया। खालपुरा राम मंदिर से रामगोपाल दास जी और अन्य लोग भी यहां पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ देर में विधायक गोलू शुक्ला के साथ कई नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। 

लव जिहाद और पाक्सो का केस दर्ज करने की मांग
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद Love Jihad व पाक्सो एक्ट Pocso Act में केस दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें