फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाई, मोबाइल में मिले घरवालों के सौ मिस्ड कॉल

Fri, 02 Feb 2024 06:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुरुआती जांच के मुताबिक मामला पैसों के लेनदेन का सामने आ रहा है, आर्यन ने एक दोस्त से पैसे उधार लिए थे जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। 
 
विज्ञापन
आर्यन तिवारी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नीट की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र रीवा से पढ़ाई के लिए इंदौर आया था। उसने छात्रावास में फांसी लगाई। पुलिस ने कमरे से मिला फोन जब्त कर लिया है। पुलिस को आर्यन के मोबाइल में घरवालों के करीब 100 मिस्ड कॉल मिले हैं। जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मर्ग कायम किया है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही होस्टल में रहने आया था
एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर 20 वर्षीय आर्यन पुत्र विजय तिवारी ने फांसी लगा ली। घटना नानक नगर (रोल्टा) स्थित गिरीराज छात्रावास की है। आर्यन मूलतः पोखरीटोला तहसील हुजूर (रीवा) का रहने वाला था और इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। जांच में पता चला है कि आर्यन तीन दिन पहले ही इस छात्रावास में रहने आया था। कमरे में उसके साथ रहने वाला रूम पार्टनर अक्षय दोपहर में कोचिंग चला गया जिसके बाद आर्यन ने फांसी लगा ली।

पैसों के लेनदेन का मामला
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आर्यन ने किसी दोस्त से पैसे लिए थे। पैसे वापस लेने के लिए वह दोस्त बार बार आर्यन को फोन कर रहा था। जब आर्यन पैसे नहीं लौटा पाया तो दोस्त ने आर्यन के पिता को फोन कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद पिता ने आर्यन को फोन लगाया और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पैसों के इसी लेनदेने के तनाव में आर्यन ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें