फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर को मिलेगी वाराणसी व चंडीगढ़ की उड़ान, समर शेड्यूल होगा 31 मार्च से लागू

Sat, 03 Feb 2024 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP News: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद उत्तर प्रदेश में पर्यटन बढ़ने की संभावना है। इसके चलते विमान कंपनियां यूपी के शहरों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इंदौर से प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी सीधी उड़ान की डिमांड की गई थी, लेकिन उड़ान नहीं मिली।
विज्ञापन
इंदौर से सीधी उड़ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर को समर शेड्यूल में नई उड़ानों की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि डीजीसीए ने देशभर के विमानतलों के लिए समर शेड्यूल जारी किया है, जो 31 मार्च से लागू होगा। नए शेड्यूल में इंदौर को वाराणसी के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। अभी तक अलग-अलग फ्लाइट से यात्रियों को वाराणसी जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इसके अलावा लंबे समय से रूकी चंडीगढ़ की उड़ान भी फिर से शुरू होगी। समय शेड्यूल अगले छह माह के लिए लागू रहेगा। नए शेड्यूल मेें इंदौर सेे वाराणसी के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस रुट पर उड़ान की डिमांड लंबे समय थी ,इसके अलावा डेढ़ साल से बंद चंडीगढ़ के लिए उड़ान फिर से शुरू हो गई थी। पहले भी दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान थी, लेकिन पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण उड़ान बंद कर दी गई थी।

इंदौर से 22 शहरों के लिए सीधी उड़ान
इंदौर में 22 शहरों की सीधी कनेक्टिविटी है। इनमें पूणे, जबलपुर, मुबंई, दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, अहमदाबाद, सूरत, शिर्डी, चेन्नई, बेंगलुरु सहित 22 शहर शामिल है। इसके अलावा दुबई के लिए भी इंदौर से सीधी उड़ान संचालित होती है। कोरोनाकाल के पहले इंदौर से 100 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होती थी, लेकिन कोरोनाकाल में कई शहरों की उड़ानें बंद हो गई। अभी इंदौर में 50 से ज्यादा उड़ाने संचालित होती हैै। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली और मुबंई शहर की उड़ानें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें