इंदौर के रामचंद्र शर्मा वैदिक को अलंकरण से सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश ज्योतिष एवम् विद्वत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक को उच्च स्तरीय धर्म, ज्योतिष एवम् अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों हेतु डब्ल्यूबीआर द्वारा सिटी क्लब के सभागृह में आयोजित प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान समारोह में भारत कीर्तिमान अलंकरण से सम्मानित गया।
आचार्य शर्मा वैदिक को शॉल, श्रीफल एवम् कीर्तिमान पदक लंदन से पधारे किंग चार्ल्स तृतीय के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट साइमन ओवेंस, अनंतश्री विभूषित राजराजेश्वर गुरु जी (धर्मगुरु लंदन ), मेजर जनरल अरविंद कपूर व वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के संतोष शुक्ला ने भारत कीर्तिमान अलंकरण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जस्टिस सुशील गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी माला वाजपेयी, संजय सिंह मसानी, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय देशमुख, साँची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
आचार्य शर्मा को डब्ल्यूबीआर के प्रथम रिकॉर्ड होल्डर होने का सौभाग्य भी प्राप्त है। धर्म, ज्योतिष एवम् अध्यात्म के क्षेत्र में आपका नाम रिकॉर्ड में दर्ज है। आप प्रदेश के पहले विद्वान है जिन्हें सर्वोच्च शंकर पीठ श्रृंगेरी के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने किया। आभार भरत शर्मा ने माना।