फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में युवती की गले में कैंची मारकर हत्या, पुलिस को साथ रहने वाले युवक की तलाश

Sat, 09 Dec 2023 04:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हत्या को लेकर पुलिस अफसरों ने मकान मालिक से पूछताछ की। उनसे बताया कि एक महीने पहले ही युवती एक युवक के साथ मकान में रहने आई थी।
विज्ञापन
जबरन काॅलोनी क्षेत्र में युवती की हत्या। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की जबरन काॅलोनी बस्ती में एक युवती की एक दिन पुरानी लाश पुलिस को उसके घर से मिली है। युवती एक युवक के साथ बस्ती के एक मकान में महीने भर पहले रहने आई थी। सुबह घर में से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा खोलकर पुलिस ने देखा तो भीतर एक युवती की लाश पड़ी थी और फर्श पर खूब बिखरा था। कमरे में कैंची भी पड़ी थी। जिसकी मदद से युवती की हत्या की गई। कैंची के वार युवती के गले पर किए गए थे।

विज्ञापन


युवती की हत्या को लेकर पुलिस को उसके साथ रहने वाले युवक पर शक है,क्योकि वह फरार है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनो जल्दी ही शादी करने वाले थे, लेकिन आपस में दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था।

जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार मृतका का नाम 30 वर्षीय निकिता प्रजापति है। हत्या को लेकर पुलिस अफसरों ने मकान मालिक से पूछताछ की। उनसे बताया कि एक महीने पहले ही युवती एक युवक के साथ मकान में रहने आई थी।

दोनों ने कहा था कि उनकी शादी होने वाली है। पुलिस अब युवती के साथ रहने वाले युवक की तलाश कर रही है। युवती के परिजनों से भी युवक के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा युवक की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने कैंची जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें