फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आईडीए बोर्ड समाप्त, दो साल अध्यक्ष रहे जयपाल सिंह चावड़ा

Tue, 13 Feb 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आईडीए बोर्ड समाप्त हो गया है। जयपाल सिंह चावड़ा दो साल तक आईडीए के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
जयपाल सिंह चावड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के फैसले के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। दो साल ढाई महीने तक अध्यक्ष रहे जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल से संतुष्ट हैं और इंदौर के विकास के लिए हमेशा सहयोग देंगे।

विज्ञापन


चावड़ा इंदौर संभाग के संगठन मंत्री की भूमिका में लंबे समय तक रहे। इसके बाद उन्हें आईडीए अध्यक्ष बनाया गया। सरकार ने राजनीतिक संचालक मंडल में सभी पदों पर नियुक्ति नहीं की। सिर्फ गोलू शुक्ला को आईडीए उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन विधानसभा चुनाव में तीन नम्बर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने भी पद से इस्तीफा दे दिया था।

चावड़ा ने कहा- विकास के काम तय समय में पूरे होंगे
चावड़ा ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि इंदौर के विकास की योजनाएं जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों से चर्चा के बाद बनी और उसे मूर्त रूप दिया। शहर में फ्लाईओवर, स्टेशन, नई स्कीमों के जो काम जारी है। वे समय सीमा में पूरे होंगे। जनता ने प्रदेश में जिस भाजपा सरकार को चुना है, वह लगातार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें