फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में भड़के हिंदूवादी संगठन, नशे और अपराध के खिलाफ थाना घेरा, फोर्स बुलाना पड़ी

Tue, 09 Apr 2024 01:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार को हिंदूवादी नेता-कार्यकर्ता परदेशीपुरा थाना पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इनका कहना है कि शहर में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
बजरंग दल ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार और अपराधों के खिलाफ हिंदूवादी संगठन भड़क गए। मंगलवार को हिंदूवादी नेता-कार्यकर्ता परदेशीपुरा थाना पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इनका कहना है कि शहर में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। नशे का धंधा भी हर जगह पनप रहा है। पुलिस, प्रशासन और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 
विज्ञापन


परदेशीपुरा थाने पर बजरंग दल के जिला प्रचार प्रमुख अन्नू गहलोत के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। सभी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे। अन्नू ने कहा कि हम लोग यहां पर तेजी से बढ़ रहे अपराध और नशे के कारोबार के विरोध में आए हैं। रहवासियों ने कहा कि शहर में खुलेआम चाकूबाजी हो रही है लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही। दो दिन पहले रात में राजा और उसके दो साथियों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है। छेड़छाड़ की वारदातें भी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस ध्यान ही नहीं दे रही है।

फोर्स बुलाना पड़ी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद थाने पर अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी। रहवासियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और थाने का घेराव भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें