फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Tue, 09 Apr 2024 12:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं अक्षय कांति बम, इससे पहले एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं। 
विज्ञापन
अक्षय बम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव  लड़ रहे अक्षय कांति बम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भाजपा के पूर्व नगर संयोजन विधि प्रकोष्ठ एवं एडवोकेट पंकज वाधवानी ने दर्ज करवाई है। एडवोकेट पंकज वाधवानी ने शिकायत में कहा है कि आठ अप्रैल को इंदौर में प्रकाशित व प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के जरिए कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना पम्प्लेट प्रसारित किया। इसमें प्रकाशक का नाम, प्रसार संख्या इत्यादि का कहीं पर भी उल्लेख नहीं किया गया। यह निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन है। इस मामले में आयोग के द्वारा शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें