फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हाईटेंशन लाइन से झुलसा जज का बेटा, बिजली कर्मचारियों पर केस, दादा ने की थी शिकायत

Fri, 16 Aug 2024 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, तिरंगा लगाते समय हादसे का शिकार हुआ मासूम
 
विज्ञापन
मोहम्मद अरशान देहलवी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 10 साल के मासूम बच्चे मोहम्मद अरशान देहलवी को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। बताया जा रहा है कि वह अपने दादा-दादी के घर पर था और तिरंगा झंडा लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना गुरुवार को हुई। अरशान को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता असलम देहलवी सनावद में जज हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों को कई बात बता चुके थे दादा
जज असलम देहलवी ने बताया कि उनकी मां रजिया की तबीयत खराब होने के कारण वे परिवार के साथ इंदौर आए थे। घर की दूसरी मंजिल के ठीक सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन उनके लिए खतरा बन गई थी। बच्चे के दादा युसूफ देहलवी ने कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की थी। उन्होंने सुभाष चौक जोन के अधिकारी अंकुर गोयल और मीटर रीडर से भी बात की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत अधिकारी से की और केस लाइन मैन पर दर्ज हुआ
हादसे के समय अरशान दूसरी मंजिल की गैलरी में तिरंगा लगा रहा था। तभी वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट का झटका लगा। उसके दोनों हाथ और पेट बुरी तरह जल गए। चीख सुनकर घरवाले दौड़े और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के पिता ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई की होती तो हादसा नहीं होता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली कंपनी के लाइन मैन और मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें