फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:सिंहस्थ से पहले बनेगा अहिल्या पथ,शासन को भेजा प्रस्ताव, मार्ग से जुड़ी स्कीमों में नहीं होंगे नक्शे पास

Fri, 16 Aug 2024 06:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोनों स्कीमों में यदि छह माह में नगर तथा ग्राम निवेश ने नक्शे मंजूर किए है, लेकिन नगर निगम से यदि विकास अनुमति जारी नहीं हुई है तो वे नक्शे भी निरस्त होंगे। यह फैसला शुक्रवार को आईडीए बोर्ड की बैैठक में लिया गया।  
 
विज्ञापन
इंदौर मेें बनेगा अहिल्या पथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
उज्जैन रोड से धार रोड को जोड़ने वाले अहिल्या पथ का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण सिंहस्थ मेले से पहले करेगा। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग मेें आईडीए की एपी-1 और एपी-5 स्कीम आ रही है। दोनो स्कीमों में फिलहाल नक्शे पास नहीं होंगे।

इसके अलावा दोनों स्कीमों में यदि छह माह में नगर तथा ग्राम निवेश ने नक्शे मंजूर किए है, लेकिन नगर निगम से यदि विकास अनुमति जारी नहीं हुई है तो वे नक्शे भी निरस्त होंगे। यह फैसला शुक्रवार को आईडीए बोर्ड की बैैठक में लिया गया।  
विज्ञापन



आईडीए स्कीम नंबर 136 मेें एक नया काम्प्लेक्स बनाएगा। इसके निर्माण की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मोरोद  गांव में ट्रांसपोर्ट नगर व मंडी के निर्माण की तैयारी भी आईडीए कर रहा है। मिल श्रमिकों को झांकी निर्माण के लिए आईडीए पांच मिलों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगा। 
विज्ञापन


यह होगा अहिल्या पथ बनने से फायदा

-पीथमपुर, धार से उज्जैन को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

-इंदौर शहर के मध्य क्षेत्र से यातायात का दबाव कम होगा।

-भविष्य की दृष्टि से वर्ष 2028 में आने वाले सिंहस्थ में बाहर से आने वाले यात्रियों को उज्जैन तक सीधी मार्ग सुविधा उपलब्ध होगी।

-इन्दौर के पश्चिमी क्षेत्र का विकास होगा। नई बसाहट होगी। 

-फिनटेक सिटी पश्चिमी क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगी, साथ ही उक्त सिटी प्रदेश की पहली सिटी होगी, जहाॅ वित्तीय एवं साफ्टवेयर संस्थाएं कार्य करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें