स्कूल और कालेज की छात्राएं भी बड़ी संख्या में पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
घटना के बाद युवकों की एंट्री बंद की
घटना के बाद कार्यक्रम में अकेले आ रहे युवकों की एंट्री बंद कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ उन्हीं युवकों को अंदर आने दिया जो किसी महिला के साथ में आ रहे थे। राजबाड़ा पर रात्रि को मातृ शक्ति के भव्य रतजगा के आयोजन में यातायात व्यवस्था संभालने में महिला पुलिस ने मोर्चा मोर्चा संभाला। विशेष रूप से ट्रैफिक टीआई राजबाड़ा प्रभारी सीमा भंडारी मय स्टाफ के साथ तैनात थीं।
बहुत खास होता है यह आयोजन
हरतालिका का रतजगा राजबाड़ा चौक में बेहद खास होता है। निर्जला व्रत के बावजूद यहां भजनों की स्वरलहरियों और आतिशबाजी के बीच महिलाओं और युवतियों की भक्ति का उत्साह उनके नृत्य में देखने को मिलता है। शुक्रवार को रात करीब पौने 12 बजे राजबाड़ा चौक लगभग पूरा ही भर गया था। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी पहुंचे और फूल बरसाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। राजबाड़ा के जनता चौक में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी महिलाएं और युवतियां इसमें शामिल हुईं।