फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पिता का हाथ थामे खड़ी थी चार साल की मासूम, तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Wed, 21 Feb 2024 04:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। एक युवक ने कार को पत्थर मारकर भी रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया। कार बस्ती में रहने वाले महेश नामक व्यक्ति की है।
विज्ञापन
सड़क किनारे पिता के साथ खड़ी बच्ची को कार ने रौंदा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हातोद क्षेत्र में एक कार चालक ने पिता के साथ सड़क पर खड़ी चार साल की बच्ची को कार से रौंद दिया। कार बच्ची को पांच फीट तक घसीटते हुए ले गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने टक्कर के बाद कार का पीछा किया था। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया।

विज्ञापन


हिट एंड रन की यह घटना हातोद के कुम्हार मोहल्ला में हुई। चार साल की जैनब अपने पिता शोएब के साथ घर जा रही थी। पिता ने उसका हाथ थाम रखा था, तभी एक कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी जैनब व शोएब को टक्कर मार दी। कार चालक ने एक्सीलेटर दबाए रखा। टक्कर के बाद पिता एक तरफ फिंका गया, लेकिन बच्ची को कार चालक रौंदते हुए पांच फीट आगे तक ले गई। टक्कर से गिरे पिता ने खुद को संभाला और बच्ची को बचाने के लिए भागा, तब तक कार के पहिए बच्ची पर चढ़ चुके थे और  कार एक मकान से टकरा कर सड़क की तरफ भागने लगी।

पिता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। एक युवक ने कार को पत्थर मारकर भी रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार बस्ती में ही छोड़ दी और भाग गया। कार बस्ती में रहने वाले महेश नामक व्यक्ति की है। वह फरार है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैै। बच्ची के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें