फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नर्मदा नदी पर तैरते सोलर प्लांट से मार्च तक बनेगी बिजली,300 मेगावाट का होगा उत्पादन

Thu, 01 Feb 2024 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केलाखुर्द गांव में 14 मेगावाट, एखंड गांव में दस मेगावाट के प्लांट लगाए जा चुके है। इसी तरह नदी के आसपास के गांवों मेें सोलर पैनल लगाए जा रहे हैै। सरकार ने इस परियोजना के लिए एसजेवीएन कंपनी के साथ करार किया है।
विज्ञापन
इस तरह के प्लांट तैर रहे है नदी में। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी पर तैरने वाले देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट से मार्च में बिजली बनना शुरू होगी,हालांकि प्लांट की प्लानिंग 600 मेगावाट की थी, लेकिन पहले चरण में 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

यह प्लांट ओंकारेश्वर बांध के बेक वाटर में तैरते नजर  आएगे। पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस परियोजना का भूमिपूजन किया है।फिलहाल इस परियोजना के लिए चार गांवों के आसपास काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


केलाखुर्द गांव में 14 मेगावाट, एखंड गांव में दस मेगावाट के प्लांट लगाए जा चुके है। इसी तरह नदी के आसपास के गांवों मेें सोलर पैनल लगाए जा रहे हैै। सरकार ने इस परियोजना के लिए एसजेवीएन कंपनी के साथ करार किया है। अफसरों का कहना है कि अभी तक पानी पर इतनी बड़ी सोलर योजना देश के किसी अन्य राज्य में नहीं लगी है। परियोजना के लिए सब स्टेशन बनाने का काम भी चल रहा है। मार्च तक 300 मेगावाट बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। बांध से तैरते हुए प्लांट नजर आएंगे।

ओंकारेश्वर तीर्थ बना पावर हब

ओंकारेश्वर तीर्थ प्रदेश का पावर हब बनता जा रहा है। दस साल पहले अेाकारेश्वर बांध से बिजली उत्पादन शुरू हुआ था और अब उसके बैकवाटर का उपयोग भी बिजली उत्पादन के लिए किया जा रहा है। प्रदेश के इस हिस्से में धूप भी अच्छी और तेज रहती है, इसलिए इस प्रोजेक्ट के लिए ओंकारेश्वर को चुना गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें