फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भयानक आग और नैनो कार हादसा, जानिए पूरी खबर

Wed, 19 Feb 2025 10:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के धार रोड स्थित पेवर्स फैक्ट्री में बुधवार शाम को आग लग गई, वहीं फूटी कोठी रोड पर एक नैनो कार में भी आग लगने की घटना सामने आई। इन दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के धार रोड पर एक पेवर्स फैक्ट्री में बुधवार शाम को आग लग गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ड्रम में अचानक लग गई आग
फायर ब्रिगेड के एसआई रूपचंद पंडित के अनुसार यह घटना जवाहर टेकरी के पास हुई थी, जहाँ पेवर्स फैक्ट्री में एक आइल के ड्रम के पास अचानक आग लग गई। ड्रम में आग फैलने से धुएं का गुबार उठने लगा और इसके बाद आग को बुझाने के लिए तीन टैंकर पानी डाले गए। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए थे। आसपास के लोगों के अनुसार यहां इंटरलाकिंग टाइल्स और पेवर्स ब्लॉक बनाने का काम होता है और आइल के ड्रम पास के कंपाउंड में रखे हुए थे।

नैनो कार में से निकला धुआं, तुरंत लग गई आग
वहीं दूसरी ओर, इंदौर के फूटी कोठी रोड पर बुधवार रात को एक नैनो कार में अचानक धुआं निकलने के बाद आग लग गई। इस घटना के समय कार में दो युवक सवार थे, जो आग लगते ही कार से बाहर निकल गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में किराने का सामान भरा हुआ था, जिसे युवक मार्केट में देने ले जा रहे थे। यह कार एक व्यापारी की बताई जा रही है। आग के कारण रोड के एक हिस्से का ट्रैफिक रोकना पड़ा था। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें