फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फैजान के पास सीबीआई का कार्ड भी मिला, नशा, हथियार और लड़कियों की गुत्थी उलझी

Sun, 20 Oct 2024 10:24 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

इंदौर में हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पकड़े गए फैजान के मोबाइल से हर दिन नया खुलासा हो रहा है। पुलिस को अब उसके पास से सीबीआई का कार्ड भी मिला है।  
 
विज्ञापन
1 of 2
फैजान के मोबाइल में कई लड़कियों के वीडियो मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में पुलिस ने फैजान पठान को पकड़ा है। जब फैजान को पकड़ा गया तब उसके कमरे में तीन युवतियां, तलवार, नकली पिस्टल और कंडोम मिले। हिंदू जागरण मंच के मानसिंह राजावत को सूचना मिली थी कि फैजान महालक्ष्मी नगर में कैफे संचालित करता है और लड़कियों को नशा करवाता है। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंचे और फैजान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब फैजान पठान उर्फ गोल्डी के मामले ने पुलिस जांच ने एक नया मोड़ ले लिया है। फैजान के मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो, वीडियो, नकली हथियार और सीबीआई का कार्ड भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीबीआई का कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
युवतियों को डराकर देह व्यापार करवाने का आरोप
हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया है कि फैजान इन युवतियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने शुरुआती जांच में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया लेकिन अब उसके मोबाइल में मिले सीबीआई के कार्ड और अन्य नंबरों के आधार पर एक नए एंगल से जांच शुरू की है। फैजान के पास से बरामद नकली हथियार और सीबीआई का कार्ड इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वह नकली अधिकारी बनकर लोगों को डराता था। इसके साथ ही, पुलिस को फैजान के मोबाइल में उसकी अलग-अलग वेशभूषा में कई तस्वीरें भी मिली हैं, जिससे यह शक और गहरा गया है कि वह खुद को किसी सरकारी अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करता था। वह कभी सिख बनकर तो कभी हिंदू बनकर भी घूमता था। उसके अलग अलग रूपों में कई फोटो मिले हैं। 

जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, महालक्ष्मी बिल्डिंग से फैजान उर्फ गोल्डी को पकड़ा गया है। उसका पूरा नाम फैजान पिता अफजल खान पठान है। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला है। यहां किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट में दो युवतियां दिल्ली और एक युवती खरगोन की भी मिली है। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि युवक इन युवतियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करा रहा था। फैजान महालक्ष्मी नगर में कैफे संचालित करता था। मौके पर मिली लड़कियों को वह नशा (एमडी ड्रग्स) का करवाता था, हालांकि ऐसी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। उसके द्वारा देह व्यापार चलाने संबंधी जानकारी भी नहीं मिली है। नशे की लत पूरी करने के लिए ही वह फैजान के साथ रहती थीं, जिसका वह गलत फायदा उठाता था, हालांकि लसूड़िया पुलिस ने इस बात से भी इनकार किया है। 

कई लड़कियों के वीडियो भी मिले
हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि फैजान फ्लैट पर कस्टमर्स के साथ युवतियों के वीडियो भी बनवा लेता था। इसके बाद उन्हें यही वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करवाता था। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है। उसके खिलाफ धारा 151 व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें