शहर भर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अनेक स्थानों पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतलों का दहन किया गया। रावण के पुतलों के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण व लंका का भी दहन हुआ। दशहरा मैदान पर शहर का सबसे ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, इंदौर के इन कारोबारियों ने चौंकाया
करीब एक हजार से ज्यादा स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। बताया गया कि शहर में सबसे ऊंचा रावण दहन दशहरा मैदान पर हुआ। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 250 फीट की लंका भी जलाई गई। अधिकांश जगह शाम 7 बजे के बाद रावण दहन हुआ। इसके अलावा शहर के चिमन बाग मैदान पर 111 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। उषा गंज छावनी में 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसी तरह छावनी दो नंबर स्कूल में 100 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसने आंख से अंगारे निकाले। सभी स्थानों पर आकर्षक आतिशबाजी की गई।